KAITHAL पुलिस द्वारा HKRN में नौकरी दिलवाने के नाम पर की लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुद को बताया स्वास्थ्य विभाग में ड्राइवर

कैथल,   2 अगस्त कैथल पुलिस द्वारा ठगी करने वाले आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।इसी कड़ी में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत…

कैथल

कैथल,   2 अगस्त

कैथल पुलिस द्वारा ठगी करने वाले आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।इसी कड़ी में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले की जांच इकनॉमिक सैल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में आरोपी गांव जखौली निवासी संजू को काबू कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गांव पाडला निवासी कुलदीप सिंह कि  शिकायत अनुसार आरोपी संजू ने स्वयं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में चालक के पद पर कार्यरत बताते हुए उसकी और उसके भाई संजीव की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। संजू ने कहा की उसकी उच्च अधिकारियों तक पहुंच है और वह दोनों भाइयों को सरकारी विभाग में नौकरी दिलवा देगा। जिसमें उनकी 4 लाख रुपए में बात हो गई। संजू ने नौकरी लगवाने के नाम पर पहले नकद राशि और बाद में अलग-अलग किस्तों में अपने गूगल-पे नंबर पर कुल 2,13,659 ट्रांसफर करवा लिए।

काफी समय बीत जाने के बावजूद जब नौकरी नहीं लगी तो आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा। बाद में संजू ने उसको को एक ज्वाइनिंग लेटर भी दिया, जिसकी जांच कराने पर वह फर्जी पाया गया। उसने जब अपने रुपये वापस मांगे तो संजू और उसके परिजनों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। जिसमें बाद में पता चला कि संजू पर अन्य लोगों से भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप हैं। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

अन्य खबरें  जानें – 

LAHAUL-SPITI में दो दिवसीय लाहौल फेस्टिवल का हुआ आगाज़, विधायक अनुराधा राणा ने किया उद्घाटन,लोक कलाकारों एवं गायकों ने पेश की प्रस्तुति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *