बठिंडा, 31 जुलाई
पंजाब राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और पंजाब मालवा वेस्ट ज़ोन की इंचार्ज रूपिंदर कौर गिल बठिंडा के मौड़ मंडी में आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष प्रदीप कुमार दीपा के आवास पर पहुंची। वहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला नेताओं के साथ बैठक की और संगठन को और मज़बूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।
मीडिया से बात करते हुए रूपिंदर कौर गिल ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मज़बूत बनाना है ताकि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। नगर निकाय चुनावों और ब्लॉक कमेटियों में बड़ी संख्या में महिलाओं को टिकट दिए गए हैं, जिससे उन्हें आगे आने का मौका मिला है। इसके साथ ही तीर्थ यात्रा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना और मां-बेटी सम्मान योजना जैसी जन-कल्याणकारी योजनाएं भी लागू की गई हैं।
रूपिंदर कौर गिल ने दावा किया कि सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जन-हितैषी योजनाओं के आधार पर आम आदमी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों में फिर से सरकार बनाएगी।
अन्य खबरे जानें-


