MAHARASHTRA के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों की मौत, कईं लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्कयू आपरेशन जारी

महाराष्ट्र,  31 जुलाई महाराष्ट्र के भिवंडी में एक चार मंजिला जर्जर इमारत के ढह गई जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। अभी भी कईँ…

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र,  31 जुलाई

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक चार मंजिला जर्जर इमारत के ढह गई जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। अभी भी कईँ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।हादसा गुरूवार देर रात हुआ।

इस हादसे  की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड,पुलिस और राहत और बचाव दल पहुंचा। मौके पर NDRF और TDRF की टीमें पहुंचीं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।रेस्क्यू के दौरान NDRF की टीम ने एक महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

इस  कोहिनूर अपार्टमेंट का निर्माण वर्ष 2012 में हुआ था। लेकिन इसके निर्माण की गुणवत्ता कमजोर होने के कारण लंबे समय से इमारत को जर्जर माना जा रहा था। महानगरपालिका ने इसे पहले ही खतरनाक घोषित कर नोटिस जारी किया था। इमारत के एक विंग के ग्राउंड फ्लोर के कमजोर पिलरों की मरम्मत का काम चल रहा था, तभी अचानक उसका बड़ा हिस्सा ढह गया।

प्रशासन द्वारा मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि राहत कार्य पूरा होने के बाद ही हादसे के कारणों और नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *