करनाल,30 जुलाई
करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो यानि कि ACB की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल संजीव को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। इस मामले में एक अन्य पुलिसकर्मी महादेव भी शामिल बताया जा रहा है, जो कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता की स्कूटी पुलिस चौकी में खड़ी थी। आरोप है कि स्कूटी छोड़ने के एवज में पुलिसकर्मियों ने 4 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर ACB ने जाल बिछाया और 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए हेड कांस्टेबल संजीव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।हालांकि कार्रवाई के दौरान दूसरा आरोपी पुलिसकर्मी महादेव मौके से फरार हो गया।
ACB अधिकारियों का कहना है कि उसकी तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिलहाल ACB पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस रिश्वतखोरी में और कौन-कौन शामिल था।
अन्य खबरें जानें-
CHAMBA में सौ क्विंटल से भी वजनी विशाल पत्थर मकान के ऊपर गिरा,घर का लेंटर टूटा, टला बड़ा हादसा



