KAITHAL पुलिस का ‘ऑपरेशन हथियार’ सफल, 3 दिन में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 अवैध हथियार और 5 जिंदा कारतूस बरामद

कैथल, 30 जुलाई कैथल पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन हथियार’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई…

कैथल

कैथल, 30 जुलाई

कैथल पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन हथियार के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में तीन दिन तक चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान 5 अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 4 देशी कट्टे, 2 ग्लॉक पिस्टल तथा 5 कारतूस बरामद किए गए।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी इन अवैध हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक वारदात में कर सकते थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जुलाई माह के दौरान कैथल पुलिस ने 12 मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 अवैध हथियार और 9 कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगे भी पुलिस के द्वारा ऐसे अभियान जारी रहेगे।

 अन्य खबरें जानें-

REWARI के धारूहेडा में गैस ट्रांसफर के दौरान फटा सिलेंडर,धमाके से चार मजदूर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *