गुरुग्राम 30 जुलाई
गुरुग्राम में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने अर्जुन नगर स्थित राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के नए भवन की विधिवत आधार शिला रखी। एक साल में स्कूल बनकर तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों और ढेरों शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही किसी भी समृद्ध समाज और देश के विकास की असली आधारशिला होती है। प्रदेश सरकार हर बच्चे तक विश्वस्तरीय शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक संसाधन पहुँचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने बताया कि नए स्कूल भवन में लगभग 20 आधुनिक कमरे तैयार किए जाएँगे, ताकि विद्यार्थियों को पठन-पाठन के लिए बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सके। उन्होंने घोषणा की कि इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य आगामी 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही अर्जुन नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि हालिया बजट में सड़कों के निर्माण, सीवर लाइन सुधार और अन्य आधारभूत सुविधाओं के लिए 25 करोड़ रुपये की विशाल धनराशि पास कराई गई है। उन्होंने यह भी साझा किया कि गौशाला ग्राउंड स्थित स्कूल के लिए भी 7.5 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है।
अन्य खबरें जानें-
हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर बल्लभगढ़ पहुंचे गौसेवक, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग



