हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर बल्लभगढ़ पहुंचे गौसेवक, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग

बल्लभगढ़ , 30  जुलाई हरिद्वार से दंडवत करते हुए कांवड़ लेकर निकले गौसेवकों का जत्था करीब 44 दिन की यात्रा पूरी कर बल्लभगढ़  पहुंचा। यात्रा…

बल्लभगढ़

बल्लभगढ़ , 30  जुलाई

हरिद्वार से दंडवत करते हुए कांवड़ लेकर निकले गौसेवकों का जत्था करीब 44 दिन की यात्रा पूरी कर बल्लभगढ़  पहुंचा। यात्रा का उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना और गौ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे गौसेवक शिवा दहिया ने बताया कि इस अभियान में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के युवा भी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सरकार और समाज का ध्यान गौ संरक्षण की ओर आकर्षित करना है। उनका कहना है कि सड़कों पर घूमने वाली गायों के कारण होने वाले सड़क हादसों पर रोक लगे, गौवंश को प्लास्टिक खाने से बचाया जाए, गौ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए और गौशालाओं में गायों के बेहतर पालन-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

शिवा दहिया ने कहा कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देकर उनके संरक्षण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उनका मानना है कि इससे गौवंश की सुरक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को भी मजबूती मिलेगी।

गौसेवकों ने कहा कि यात्रा के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर लोगों को गौ सेवा और संरक्षण के लिए जागरूक करने का संदेश दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पुलिस प्रशासन का सुरक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी है।किसी तरह की हमें कोई परेशानी नहीं हुई । हम उत्तर प्रदेश पुलिस और सरकार का धन्यवाद करते हैं।

 अन्य खबरें जानें-

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो शेयर कर संन्यास का किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *