HISAR में महिला ने पार्क में सल्फास की गोलियां खाकर किया सुसाइड, कार्नर में पड़ी मिली लाश

हिसार,29 जुलाई हरियाणा के हिसार में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। महिला बस स्टैंड के पास जिंदल पार्क में आई…

हिसार

हिसार,29 जुलाई

हरियाणा के हिसार में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। महिला बस स्टैंड के पास जिंदल पार्क में आई थी। पार्क के एक कॉर्नर में बैठकर महिला ने अचानक सल्फास को गोलियां निगल ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।पार्क में महिला की मौत की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। उसके शव के पास से सल्फास की गोलियां भी मिली हैं।

मृतक की पहचान विजयनगर निवासी अंजू (32) के रूप में हुई।पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की संभावना है। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है।पुलिस को सल्फास की गोलियां मिलीं।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच- पड़ताल की। महिला के शव के पास से सल्फास की कुछ गोलियां भी मिलीं। आशंका है कि ये गोलियां खाकर ही अंजू ने सुसाइड किया।जिंदल पार्क पहुंचे महिला के परिजनों का कहना है कि अंजू सुसाइड नहीं कर सकती। वो अपने बेटे के लिए जीती थी। सब कुछ नॉर्मल था। अंजू ने कभी कोई ऐसी बात भी नहीं की, जिससे लगे कि उसे कोई तनाव था।परिजनों ने पुलिस से पूछा कि अंजू के पास से सुसाइड नोट मिला है।

पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।अंजू का करीब 12 साल का एक बेटा भी है। वह हिसार के ही एक स्कूल में पढ़ाई करता है। अंजू की हिसार में ही शादी हुई थी, पति की मौत के बाद मायके में ही रहती थी। परिजनों का कहना है कि अंजू अपने बेटे की पढ़ाई के लिए स्टेशनरी पर काम करती थी।

 अन्य खबरें जानें –

KARNAL में महिला आयोग की टीम ने किया जेल औरअस्पताल में औचक निरीक्षण, महिलाओं को मिल रही सुविधाओँ का लिया जाय़जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *