PALWAL होडल मार्केट कमेटी कार्यालय में 10 साल से पड़े कबाड़ की खुली बोली, सानिया ट्रेडर्स ने ₹2,08,900 में खरीदा सामान

पलवल, 29 जुलाई पलवल में होडल मार्केट कमेटी द्वारा ऑफिस में खराब पड़े सामान की नीलामी की गई। इस सामान की खुली बोली लगाई ,…

पलवल

पलवल, 29 जुलाई

पलवल में होडल मार्केट कमेटी द्वारा ऑफिस में खराब पड़े सामान की नीलामी की गई। इस सामान की खुली बोली लगाई , जिसने दर्जनों ट्रेडरों ने भाग लिया । इस मौके मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगविंदर सिंह, मार्केट कमेटी सचिव वीरेंदर सिंह और मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन टेकचंद की देखरेख में नीलामी कराई गई। इस खुली बोली में सानिया ट्रेडर्स कंपनी ने 2 लाख 8 हजार 9 सौ रूपए की आखिरी बोली लगाकर सामान को खरीद लिया।

होडल मार्केट कमेटी द्वारा कार्यालय में  10 वर्षों से खराब पड़े हुए सामान की नीलामी की गई। इस मौके पर फरीदाबाद ,पलवल और यूपी के कोसी के व्यापारियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचकर खुली बोली लगाई। जिसमें दर्जनों ट्रेडर्स मालिकों ने हिस्सा लिया । सानिया ट्रेडर्स कंपनी ने आखिरी बोली 2 लाख 8 हजार 900 रूपए की लगाकर  सामान को खरीद लिया।

इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगविंदर सिंह ने बताया कि मार्केट कमेटी होडल के अंदर लगभग 10 वर्षों से खराब सामान पड़ा हुआ था जिसमें कूलर,पंखे  , कुर्सियां और गद्दे , बेड और कागजों की रद्दी शामिल थी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर उन्होंने सभी ट्रेडर्सन को इस सामान की खुली बोली लगाने के लिए सूचना दी । खुली बोली में सानिया ट्रेडर्स कंपनी ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर इस सामान को खरीद लिया।

 अन्य खबरें जानें –

NUH में व्यापारी के अपहरण और 8 लाख की फिरौती मामले में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया 1-1 लाख का जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *