KAITHAL में 3 नशा तस्करों के मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर ,भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात

कैथल, 29 जुलाई हरियाणा सरकार द्वारा अपराधियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल जिला प्रशासन एवं पुलिस ने…

कैथल

कैथल, 29 जुलाई

हरियाणा सरकार द्वारा अपराधियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल जिला प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों द्वारा अवैध रूप से बनाए गए मकानों को JCB मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

डीएसपी बीर भान ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अपराध एवं नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा सिरटा रोड, कैथल क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित तीन मकानों को चिन्हित किया गया था। संबंधित व्यक्तियों को पहले नियमानुसार नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में कार्रवाई नहीं किए जाने पर जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस ने  बताया कि जिन व्यक्तियों के अवैध निर्माण हटाए गए हैं उनमें सिरटा रोड़ कैथल निवासी गुरमुख उर्फ काला, सुखदेव उर्फ सुखा तथा बलराज शामिल हैं। प्रशासनिक जांच में पाया गया कि इन मकानों का निर्माण बिना वैध अनुमति के किया गया था, जिसके चलते नियमानुसार इन्हें हटाया गया।अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर कुल 13 केस दर्ज हैं।

जिला पुलिस और प्रशासन भविष्य में भी अपराध एवं अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे। किसी भी अपराधी को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा तथा समाज में अपराध और नशे के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न कराई गई।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशे के कारोबार या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

 अन्य खबरें जानें –

NEET पेपर लीक मामला, CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई आज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *