फरीदाबाद, 28 जुलाई
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में मोहना रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के CSC में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर सेंटर का ताला तोड़कर करीब 25 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना बल्लभगढ़ के मोहना रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के CSC सेंटर की है। सुबह जब सेंटर संचालक अमित सिंगला रोजाना की तरह कार्यालय खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट के दोनों ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत थाना सिटी पुलिस को सूचना दी।
संचालक के मुताबिक, चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बिजली के मीटर से सेंटर के अंदर जाने वाली तारें काट दीं, ताकि अंधेरे का फायदा उठाया जा सके। इसके बाद चोर मुख्य गेट के दोनों ताले तोड़कर अंदर घुसे और करीब 25 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल इस मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अन्य खबरें जानें –

