देहरादून, 28 जुलाई
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड के बीच प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए चारधाम यात्रा को दो दिनों तक रोक दिया है।मंगलवार और बुधवार को यात्रा पर रोक रहेगी। अधिकारियों ने कहा है कि मौसम सही होने तक रास्ते पूरी तरह से सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू होगी।
राज्य में हो रही लगातार बारिश के कारण कईं सड़के क्षतिग्रस्त हुई हैं और कई जगहों पर लैंडस्लाइड होने के कारण रास्ते बंद है।सेंट्रल वॉटर कमीशन ने उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई क्षेत्रों में मॉडरेट फ्लैश फ्लड रिस्क की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं, जबकि कई इलाकों में मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आने से यातायात ठप हो गया है। कुछ स्थानों पर लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान भी चलाना पड़ा।
अन्य खबरें जानें –

