PALWAL में बदमाश अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार, रिमांड के दौरान भागने की कोशिश में पैर में लगी चोट,आरोपी के खिलाफ एक दर्जन मामले दर्ज

पलवल,  28 जुलाई पलवल होडल की क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर को सूचना के आधार पर  नेशनल हाईवे 19 पर नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी…

पलवल

पलवल,  28 जुलाई

पलवल होडल की क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर को सूचना के आधार पर  नेशनल हाईवे 19 पर नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल के साथ  गिरफ्तार किया।

आरोपी पर लुट,हत्या ,हत्या के प्रयास ओर चेन स्नेचिंक जैसे लगभग  एक दर्जन मामले दर्ज है।होडल क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि करण उर्फ सन्नू नामक नामी आरोपी है जिस पर काफी मामले दर्ज हैं। यह आरोपी अवैध हथियार सहित नेशनल हाईवे 19 पर डबचिक के सामने खड़ा हुआ है । उन्होंने बताया कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित करके मौके पर पहुंची ।

सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 19 पर नाकाबंदी की। कुछ ही समय के बाद  आरोपी अपाचे मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस नाकाबंदी को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। सीआईए टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। इसके अलावा उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल भी बिना नंबर प्लेट की पाई गई, जिसके इंजन व चैसिस नंबर के आधार पर जांच की जा रही है  कि यह मोटरसाइकिल किसकी है।

पुलिस ने  आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया था। आरोपी वहीं दीवार  कूदकर भागने लगा।जिससे आरोपी के पैर में चोट लग गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही काबू कर लिया। पुलिस आरोपी को घायल अवस्था में होडल के उपमंडल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने फरीदाबाद के  लिए रेफर कर दिया है ।

 अन्य खबरें जानें  –

SIRSA में बेखौफ बदमाश, दुकानदार की गर्दन पर किया वार, युवक की हालत गंभीर, CCTV में दिखी आरोपियों की पीठ

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *