BHIWANI में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निकली जागरूकता रैली, सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य कर्मियों और GNM नर्सिंग छात्राओं ने लिया भाग

भिवानी, 28 जुलाई भिवानी में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला नागरिक अस्पताल से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को सिविल सर्जन…

भिवानी

भिवानी, 28 जुलाई

भिवानी में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला नागरिक अस्पताल से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर सिंह शांडिल्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को हेपेटाइटिस बी और सी की समय पर जांच, उपचार और बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला नागरिक अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीबीडी विभाग, स्वास्थ्य कर्मियों, MPHW कर्मचारियों और GNM नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया। इसके बाद शहर में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सचेत करना रहा।

सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर सिंह शांडिल्य ने बताया कि हेपेटाइटिस बी और सी का समय पर पता लगाकर इलाज शुरू किया जाए तो लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस की जांच, वायरल लोड टेस्ट और आवश्यक दवाइयों की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से हेपेटाइटिस बी, सी और HIV की समय-समय पर जांच कराने की अपील की।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जागरूकता, समय पर जांच और सुरक्षित जीवनशैली अपनाकर हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। इसी संदेश के साथ विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर यह जागरूकता रैली निकाली गई।

 अन्य खबरें जानें  –

VARANASI से लौट रहे युवक की फर्रुखाबाद में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, पत्नी और बेटे के सामने गोलियों से भूना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *