FARIDABAD में सड़क हादसे में 24 साल के युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल,पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ किय मामला दर्ज

फरीदाबाद, 28 जुलाई फरीदाबाद में देर रात सड़क हादसे में 24 साल के युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 28 जुलाई

फरीदाबाद में देर रात सड़क हादसे में 24 साल के युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है।मृतक की पहचान सिद्धार्थ सूरी के रूप में हुई है जोकि पेशे से म्यूजिक कंपोजर है और उसका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल है, जिसका निजी असप्ताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है।वहीं अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक सिद्धार्थ सूरी जो महज अभी 24 वर्ष का था पेशे से म्यूजिक कंपोजर था। बीती रात सिद्धार्थ अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर फरीदाबाद में पेन ड्राइव लेने के लिए आया था और वह पेन ड्राइव लेकर वापिस घर लौट रहे था। तभी सेक्टर 28 इलाके में आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक से ब्रेक मार दी । इसके चलते उनके बेटे की बाइक ट्रक में पीछे जा टकराई।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में सिद्धार्थ को काफी गंभीर चोटें आईं थी, लेकिन वह सड़क पर घंटों पड़ा रहा , ना तो घंटे तक पुलिस प्रशासन पहुंचा। ना ही कोई उसे एंबुलेंस की सहायता मुहैया कराई गई। जिसके चलते इलाज में देरी के चलते उनके बेटे की जान चली गई।उसका दोस्त साहिल भी काफी गंभीर रूप से घायल हुआ ।जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास से CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है, बारीकी से मामले की जांच की जा रही है ।

 अन्य खबरें जानें  –

PoK Election Violence: चुनाव के बीच हिंसा, रेंजर्स की फायरिंग में 5 की मौत का दावा, बैलेट बॉक्स में लगाई आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *