REWARI-ALWAR रेलमार्ग पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान के प्रयास में जुटी रेलवे पुलिस

रेवाड़ी, 27  जुलाई रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के समीप सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी…

रेवाड़ी

रेवाड़ी, 27  जुलाई

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के समीप सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया।

GRP के सब-इंस्पेक्टर कृष्ण ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 3:40 बजे अजरका रेलवे स्टेशन से सूचना मिली थी कि बावल-अजरका सीमा पर हरियाणा की ओर स्थित पेट्रोल पंप के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के गांवों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष, कद लगभग 5 फुट 7 इंच, रंग सांवला तथा चेहरा लंबोतरा है। उसने पैरों में हवाई चप्पल पहन रखी थी। सब-इंस्पेक्टर कृष्ण ने बताया कि शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। यदि निर्धारित समय तक मृतक की पहचान नहीं हो पाती है तो नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

प्रारंभिक जांच में मामला किसी अज्ञात ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या किए जाने की आशंका से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

PALWAL में खेल मंत्री ने किया 5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन,विपक्ष पर भी साधे निशाने, कहा- विकास कार्य रास नहीं आ रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *