SOLAN में डिग्री कॉलेज के पास बस और पिकअप की टक्कर, आधे घंटा तक लगा रहा सड़क पर लंबा जाम, कोई जनहानि नहीं

सोलन,  27 जुलाई सोमवार को सोलन शहर के डिग्री कॉलेज के समीप एक निजी बस और पिकअप में टक्कर होने का मामला सामने आया है।…

सोलन

सोलन,  27 जुलाई

सोमवार को सोलन शहर के डिग्री कॉलेज के समीप एक निजी बस और पिकअप में टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर से दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। निजी बस गिरीपुल की ओर से सोलन की ओर आ रही थी , जबकि पिकअप सोलन से राजगढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों वाहन डिग्री कॉलेज सोलन के समीप पहुंचे तो आमने-सामने दोनों में टक्कर हो गई।

इस दौरान करीब आधे घंटे तक मौके पर लंबा जाम दोनों तरफ देखने को मिला। इस दौरान भारी तादाद में लोगों का जमावड़ा लग गया। घटना की सूचना तुरंत सोलन पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को पहले मौके से हटाया और यातायात को बहाल किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें जानें –

NUH में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ विशेष पंचायत आयोजित, नशा, जुआ और सट्टा रोकने के लिए बनी कमेटी, युवाओं को गलत रास्ते से बचाने पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *