पलवल, 27 जुलाई
पलवल जिले की विधानसभा क्षेत्र होडल में राजकीय महाविद्यालय सभागार में अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। मेले में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर अंत्योदय मेले के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, SDM बलीना, तहसीलदार अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
इस मेले में जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है और जो BPL परिवार हैं,वो लोग मेले में पहुंचे। उन्होने कहा कि सरकार की यह योजनाएं बहुत अच्छी हैं और उनको इस मेले में लाभ मिला है।
मुख्य अतिथि विधायक हरेंद्र सिंह ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं अंत्योदय परिवारों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
अंत्योदय मेले में विधायक हरेंद्र सिंह ने लाभपात्रों को योजनाओं से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए। विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हें विभिन्न विभागों की योजनाओं से जोडऩे के लिए अंत्योदय मेले आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि होडल विधानसभा क्षेत्र में चिन्हित पात्र परिवारों को मेले में आमंत्रित किया गया है, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान कर योजनाओं का लाभ प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का कार्य किसी कारणवश आज पूरा नहीं हो पाता है तो भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।।विधायक ने कहा कि अंत्योदय मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद हैं। स्वरोजगार, ऋण, कौशल विकास, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, कृषि, स्वरोजगार एवं अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी और लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है।
विधायक ने लोगों से अधिकारियों के समक्ष अपनी आवश्यकताएं रखने और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, किसान, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंशा है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंचे। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि पात्र परिवार इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
वहीं इस मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले में पहुंचे क्षेत्र के 3 हजार 85 BPL परिवारों ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया ओर कहा को जो सरकार द्वारा BPL परिवारों के लिए योजनाएं चलाई हुई हैं उनसे उनको बहुत लाभ हुआ है।इन योजनाओं से उनके परिवार का आसानी से गुजारा हो सकेगा और इसके लिए वह हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हैं।
अन्य खबरें जानें –



