दिल्ली में चलते स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के कारण दिल्ली बॉर्डर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, दिल्ली जाने वाले वाहनों की गहन जांच जारी

फरीदाबाद, 24 जुलाई दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। राजधानी से सटे सभी…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 24 जुलाई

दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। राजधानी से सटे सभी प्रमुख बॉर्डरों पर पुलिस ने नाके लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आंदोलन के मद्देनज़र दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही हैं।

फरीदाबाद-बदरपुर बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी डिग्गी और अन्य हिस्सों की तलाशी ले रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी वाहन में कोई संदिग्ध वस्तु न हो और कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने पाए।फरीदाबाद बदरपुर बॉर्डर नाके पर तैनात ASI संजय कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दिल्ली से सटे सभी बॉर्डरों पर 24 घंटे नाकाबंदी की गई है।

दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।उन्होंने बताया कि पुलिस प्रत्येक वाहन की जांच कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनाए रखी जा सके। फिलहाल बॉर्डर पर पुलिस की मुस्तैदी के बीच वाहनों की लगातार चेकिंग जारी है।

अन्य खबरें जानें-

SOLAN में NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने राष्ट्रपति के नाम DC को सौंपा ज्ञापन, न्यायिक जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *