AMBALA कैंट में धड़ल्ले से हो रही रेड लाइट जंप, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल, चौक-चौराहों पर बढ़ा हादसों का खतरा

अंबाला, 24 जुलाई अंबाला कैंट में लोगों को सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए चौक चौराहों पर लाइटें लगाई गई थी और कईं…

AMBALA

अंबाला, 24 जुलाई

अंबाला कैंट में लोगों को सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए चौक चौराहों पर लाइटें लगाई गई थी और कईं जगह ट्रैफिक के नियम तोड़ने वालों पर नजर रहने के लिए CCTV कैमरा भी लगाए गए थे। लेकिन, लोग सरेआम ट्रैफिक के नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है । ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए स्थानीय नागरिक भी लोगों से अपील कर रहे है, ताकि हादसे होने से बचें ।अंबाला कैंट DSP ने CCTV कैमरा पर कहा कि SDM से बात करके चालू कराया जाएगा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाएगा ।

अंबाला कैंट में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए चौक चौराहों पर लाइटें लगवाई ताकि हादसों में कमी आए और इसके साथ ही CCTV कैमरा भी लगवाए ताकि ट्रैफिक के नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जाए । अंबाला के लोगों को शायद ट्रैफिक व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है और लोग सरेआम ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करते नजर आ रहे है।

लोग बेफिक्र होकर रेड लाइट जंप कर रहे है लोगों के ऐसा करने से हादसा होने का खतरा बढ़ जाता वो लोग न केवल अपनी जान को खतरे में डालते है बल्कि दूसरे लोगों की भी जान खतरे में डाल देते है । जब इस बारे में स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने ने कहा कि जो ट्रैफिक लाइट लगाई गई है उनका पालन करना चाहिए क्योंकि ये हमारी सुरक्षा के लिए ही लगाई गई है ।

वहीं उन्होंने CCTV कैमरा के बारे में भी कहा कि चौकों पर CCTV कैमरा भी लगाए गए है अब पता नहीं वो चल रहे है या नहीं । उन्होंने प्रशासन से भी अपील करते हुए इस पर संज्ञान लेने की बात कही ।

लोगों द्वारा रेड लाइट जंप करने और चौक चौराहों पर लगे CCTV कैमरा के बारे में जब अंबाला DSP से बात की तो पूछा कि ये जो कैमरा चौकों पर लगे है क्या ये चल रहे है या नहीं तो उन्होंने कहा कि SDM से बात करके इनको चलाया जाएगा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रयास करेगी ।

अन्य खबरें जानें-

YAMUNANAGAR में जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *