फिरोजपुर, 23 जुलाई
फिरोजपुर जिले के हलका जीरा के कस्बा मक्खू से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस के ASI गुरदयाल सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी द्वारा चुनाव लड़ने के बाद विरोधियों की ओर से लगातार ब्लैकमेलिंग, बदनामी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर फिरोजपुर फीडर नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले जारी किए गए एक वीडियो में ASI ने सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और इसी वजह से वह यह कदम उठाने के लिए मजबूर हुए।
ASI गुरदयाल सिंह ने घटना से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया जिसकी वीडियो सामने आई जिसमें उन्होंने अलग-अलग लोगों के नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उनकी फोटो का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल किए गए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है और उनसे 30 से 35 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
वीडियो में उन्होंने दावा किया कि लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के कारण वह यह कदम उठा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, आज सुबह ASI गुरदयाल सिंह ने फिरोजपुर फीडर नहर में छलांग लगा दी। अभी तक उनका पता नहीं चल सका था। पुलिस और गोताखोरों की टीमें नहर में लगातार तलाश कर रही हैं।एसपी (डी) मनजीत सिंह ने बताया कि ASI गुरदयाल सिंह की पत्नी के बयानों के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
अन्य खबरें जानें-



