PANCHKULA पुलिस ने रामगढ़ में चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन, स्निफर डॉग के साथ संदिग्धों ठिकानों की ली गई तलाशी ,नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े ठिकानों की विशेष रूप से जांच

पंचकूला, 23 जुलाई पंचकूला जिले में पुलिस कमिश्नर IPS पंकज नैन के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा…

PANCHKULA

पंचकूला, 23 जुलाई

पंचकूला जिले में पुलिस कमिश्नर IPS पंकज नैन के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा नशे की रोकथाम के उद्देश्य से समय-समय पर चिन्हित स्थानों पर कॉम्बिंग की जा रही है।आज सुबह रामगढ़ चौकी की टीम ने स्निफर डॉग के सहयोग से रामगढ़ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग की।

अभियान के दौरान गलियों , दुकानों, खुले स्थानों, खाली प्लॉटों, झाड़ियों, संदिग्ध ठिकानों तथा संवेदनशील बिंदुओं पर गहन तलाशी ली गई।DCP पंचकूला IPS अदिति सिंह के अनुसार कॉम्बिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व सत्यापन किया गया तथा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी गई।

अभियान के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं सेवन से जुड़े संभावित ठिकानों की विशेष रूप से जांच की गई। स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्पष्ट संदेश दिया गया कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आमजन से अपील की गई कि नशे की अवैध गतिविधियों की सूचना बिना किसी भय के पंचकूला पुलिस के ड्रग इन्फो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 / 7087081048 पर पुलिस को दें , बताने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।पंचकूला पुलिस द्वारा भविष्य में भी कॉम्बिंग, पेट्रोलिंग तथा नशा विरोधी अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और स्वस्थ समाज सुनिश्चित किया जा सके।

 अन्य खबरें जानें-

BHIWANI में नाले की बदहाल सफाई पर भड़के विधायक, अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार, बरसाती नालों में मिली भारी शिल्ट, विधायक ने दिए तत्काल सफाई के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *