फरीदाबाद, 23 जुलाई
फरीदाबाद में नशे के खिलाफ जंग और विकसित भारत के संकल्प को युवा शक्ति से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन फरीदाबाद द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अंतर्गत एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी एवं MY भारत फरीदाबाद की प्रभारी श्रीमती प्रियंका मलिक ने बताया कि यह कार्यक्रम 25 जुलाई 2026 को सत्ययुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा।
प्रियंका मलिक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, स्पीच और रील मेकिंग जैसी विधाएं शामिल हैं।
विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।इच्छुक युवा अपना रजिस्ट्रेशन mybharat.gov.in पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए mybharatfaridabad@gmail.com पर मेल भी किया जा सकता है।श्रीमती मलिक ने सभी युवाओं, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस मुहिम से जुड़ें और “नशा मुक्त फरीदाबाद, विकसित भारत” के संकल्प को मजबूत बनाएं।
अन्य खबरें जानें-
PANIPAT में तीन दिन से लापता युवक का मिला शव, दोस्त के जन्मदिन पर गया था युवक, 4 बहनों का इकलौता भाई

