कलायत, 23 जुलाई
कलायत हलके के गांव पिंजूपुरा स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल के मुख्य गेट के सामने फैली बदहाली गंदगी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। स्कूल के मुख्य द्वार और साथ लगते तालाब के इर्द-गिर्द गंदगी के अलग-अलग ढेर लगे हुए हैं, जिससे बच्चों में गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है। हालात यह हैं कि तालाब के चारों तरफ लोगों द्वारा गोबर के बिटौड़े बनाकर अवैध अतिक्रमण किया गया है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं।
स्कूल शिक्षकों की ओर से सरपंच को कई बार मौखिक व लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, पर आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। जब पत्रकारों ने इस बाबत बीडीओ ऋतु शर्मा से बातचीत की, तो वे हर बार दो-तीन दिन का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ती रहीं और इस गंभीर मुद्दे पर कोई रुचि नहीं दिखाई। ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन ने अब जिला उपायुक्त महोदया से गुहार लगाई है कि वे इस मामले में तुरंत कड़ा संज्ञान लें ताकि बच्चों को इस नरकीय हालात से मुक्ति मिल सके।
अन्य खबरें जानें-

