FARIDABAD में अयोध्या से लौट रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार कैंटर में घुसी, कार काटकर निकाले शव

फरीदाबाद,  22 जुलाई फरीदाबाद के 2 जिम संचालकों की आगरा (उत्तर प्रदेश) में सड़क हादसे में मौत हो गई। रेज रफ्तार में उनकी कार एक…

फरीदाबाद

फरीदाबाद,  22 जुलाई

फरीदाबाद के 2 जिम संचालकों की आगरा (उत्तर प्रदेश) में सड़क हादसे में मौत हो गई। रेज रफ्तार में उनकी कार एक कैंटर में जा घुसी। कार कैंटर में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई।मृतकों की पहचान नितिन (38) और भनकपुर निवासी रूपेश (40) के रूप मे हुई है।

हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुलिस ने हाइड्रा मशीन से कार काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला।दोनों दोस्त बल्लभगढ़ के सीकरी क्षेत्र में मिलकर जिम चलाते थे और अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कर फरीदाबाद लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

अन्य खबरें जानें –

KAITHAL पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *