NUH विधायक ने अधिकारियों संग की बैठक, बिजली-पानी व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, लोगों ने भी सुनाई अपनी शिकायतें

नूंह, 22  जुलाई नूंह विधायक आफताब अहमद ने क्षेत्र में बिजली और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर बिजली विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी…

NUH

नूंह, 22  जुलाई

नूंह विधायक आफताब अहमद ने क्षेत्र में बिजली और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर बिजली विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पब्लिक हेल्थ) विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में स्थानीय ग्रामीणों और नूंह शहर के लोगों ने भी भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। बैठक के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है, वहां तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आफताब अहमद ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने उनसे मिलकर बिजली और पानी की अनियमित आपूर्ति की शिकायत की थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिजली और पानी की आपूर्ति से जुड़े सभी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए तथा जहां तकनीकी या अन्य कारणों से बाधा आ रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। विधायक ने उम्मीद जताई कि विभागीय अधिकारियों की सक्रियता से आमजन को जल्द राहत मिलेगी और मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी।

अन्य खबरें जानें –

आज देशभर में BJP करेगी कांग्रेस के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन, PM आवास घेराव पर सियासी घमासान हुआ तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *