छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा- वीडियो देखने का हमारे पास समय नहीं

नई दिल्ली, 22 जुलाई सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थकों पर हुई लाठीचार्ज के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से मना…

सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, 22 जुलाई

सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थकों पर हुई लाठीचार्ज के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से मना कर दिया। बुधवार यानि कि आज एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष मामले को तत्काल सुनवाई करने की मांग की।

सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता  के वकील ने कहा कि छात्र नीट परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के कथित वीडियो का भी उल्लेख किया।

इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा, “हमें वीडियो देखने में कोई रुचि नहीं है। हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है।” जब वकील ने दोबारा वीडियो देखने का आग्रह किया, तो CJI ने कहा, “हमारा और अपना समय बर्बाद मत कीजिए।”

बता दें कि 20 जुलाई को CJP ने संसद मार्च निकाला था। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक संसद की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। इस घटना में 100 से अधिक लोगों के घायल होने का दावा किया गया था ।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी छात्र प्रदर्शन के दौरान निर्दोष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। बार एसोसिएशन ने कहा कि इस कार्रवाई में कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं।

इससे पहले ही 15 मई को एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से एक अकाउंट बनाया था, जिसके बाद यह संगठन चर्चा में आया।

अन्य खबरें जानें –

PATHANKOT में तेज रफ्तार बस ने 6 लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत,4 गंभीर रूप से घायल, गुस्साए लोगों ने बस को लगाई आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *