किसानों की DELHI कूच को लेकर शंभू बार्डर बंद, आम जनता हुई परेशान, लोगों को नहीं थी पहले कोई जानकारी, वापिस लौटने को मजबूर लोग

अंबाला, 21 जुलाई अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में किसान संगठनों ने आज दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इसी के चलते…

किसान

अंबाला, 21 जुलाई

अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में किसान संगठनों ने आज दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इसी के चलते हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। इसका सीधा असर दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर देखने को मिल रहा है, जहां सुबह से ही हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोज़ाना की तरह ऑफिस, व्यापार और अन्य कामों के लिए निकले लोगों को शंभू बॉर्डर से वापस लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि उन्हें पहले से बॉर्डर बंद होने की कोई जानकारी नहीं थी।

दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित शंभू बॉर्डर मंगलवार सुबह पूरी तरह बंद नजर आया। अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई है।

बॉर्डर बंद होने का सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर देखने को मिला। सुबह अपने घरों से ऑफिस, फैक्ट्री और अन्य कामों के लिए निकले सैकड़ों लोग शंभू बॉर्डर पहुंचने के बाद आगे नहीं जा सके और उन्हें वापस लौटना पड़ा। कई लोगों ने वैकल्पिक रास्ते तलाशने की कोशिश की, जबकि कुछ को अपना सफर बीच में ही रोकना पड़ा। शंभू बॉर्डर पर पहुंचे यात्रियों का कहना है कि उन्हें पहले से यह जानकारी नहीं थी कि बॉर्डर बंद रहेगा। उनका कहना है कि अब समय पर कार्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया है और इससे उनके कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।

 अन्य खबरें जानें-

किसानों के DELHI कूच को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पानीपत टोल प्लाजा पर तैनात किए 100 पुलिसकर्मी, CRPF और RAF की टुकडियां भी तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *