करनाल, 18 जुलाई
करनाल मधुबन पुलिस एकेडमी के शहीद स्मारक में हरियाणा पुलिस के DGP अजय सिंघल पहुंचे। मीडिया से बातचीत में DGP ने कहा कि आज हमने उन शहीद जवानों को याद किया है ,जिन्होंने इस मातृभूमि के लिए अपनी शहादत दी है। उन्होंने कहा हमारे जवान हमेशा हमारे साथ है और हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे, क्योंकि उन्होंने जो काम किया है, देश के लिए किया है ,देश की जनता के लिए किया है।
DGP हरियाणा ने बताया कि आज अगर कोई अपराधी अपराध करता है तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के लिए हरियाणा में कोई जगह नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपील कि विदेश में बैठे उन लोगों के बहकावे में ना आए, जो गलत रास्ते पर लेकर जाते हैं। जो आतंकी सोच रखता है, वह आतंकवादी है और उसे वैसे ही निपटा जाएगा ।
DGP ने हरियाणा में सोशल मीडिया पॉलिसी के बारे में बताते हुए बताया कि किस तरह से गन कल्चर के गाने और कई ऐसे गाने जो समाज के लिए ठीक नहीं थे उनको बंद करवाया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि कईं नामी सिंगारों पर भी कार्रवाई की गई है।
अन्य खबरें जानें –



