बहादुरगढ़, 18 जुलाई
बहादुरगढ़ के गांव सिलोठी के पास KMP एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे 2 कैंटर आगे वाले वाहन से जा टकराये।
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गयी। कयास लगाया जा रहा है कि मरने वालों में 2 कैंटर चालक और एक पैदल राहगीर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु कराया गया। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतकों के पास मिले मोबाइल फोनों के माध्यम से उनकी पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
अन्य खबरें जानें –



