कैथल, 17 जुलाई
कैथल जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की गई है। एंटी नारकोटिक सैल कैथल व एंटी नारकोटिक सैल गुहला द्वारा नशा तस्करी के अलग अलग 2 मामलों में 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। जिनके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा फूल पत्ती व 1 किलो 332 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में एन्टी नारकोटिक सैल कैथल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में ASI रोहताश की टीम अपराध एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। टीम गांव मोहना फिलिंग स्टेशन के पास मौजूद थी, तभी एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि इमरान नाम का व्यक्ति अपने पास पिट्ठू बैग में नशीला पदार्थ गांजा फूलपत्ती लेकर करनाल से कैथल रोड़ गांव मोहना में नेशनल हाईवे 152डी पुल के नीचे किसी के इंतजार में खड़ा हैं। जिसे उक्त स्थान पर दबिश देकर गांजा फूल पत्ती सहित काबू किया जा सकता हैं। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके करनाल से कैथल रोड़ गांव मोहना में नेशनल हाईवे 152डी पुल के नीचे दबिश दी गई, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव टिकरी जिला बागपत यूपी निवासी इमरान के रूप में हुई।
पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे ETO कैथल दीपक दत्त के समक्ष की गई जांच दौरान आरोपी के कब्जे में पिट्ठू बैग से एक पॉलिथीन से 1 किलो 500 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई जयभगवान सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल गुहला प्रभारी PSI सनेष कुमार की अगुवाई में एएसआई राकेश कुमार की टीम ढांड बाईपास कैथल पर अपराधो एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव नेहरा जिला जींद निवासी अनुज लंबे समय से गांजा फूल पत्ती की तस्करी का कार्य कर रहे हैं और जो अभी अनुज बाइक पर सवार होकर नशीला पदार्थ गांजा फूलपत्ती बेचने के लिए गांव ग्योंग रोड़ से होते हुए भैणी माजरा की तरफ जाएगा। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गांव ग्योंग रोड़ पर नाकाबंदी कर वाहन पर निगरानी रखनी शुरु की गई। कुछ समय बाद एक बाइक आती हुई दिखाई दी, जिसको बाइक रोकने का ईशारा किया गया। लेकिन संदिग्ध ने बाइक वापिस मोड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन सतर्क पुलिस द्वारा संदिग्ध को मौके पर ही काबू कर लिया।
पूछताछ के दौरान संदिग्ध की पहचान गांव नैहरा जिला जींद निवासी अनुज के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल जतिन कुमार के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलिथीन से 1 किलो 332 ग्राम चुरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे PSI सनेश द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अन्य खबरें जानें –




