MANIPUR में असम राइफल्स के कैंप पर हमला, सेनापति जिले में भीड़ ने मचाया बवाल, तीन वाहन फूंके, सेना और स्थानीय पुलिस ने संभाला मोर्चा

मणिपुर, 15 जुलाई मणिपुर के सेनापति जिले में मंगलवार रात हिंसक भीड़ ने असम राइफल्स के कैंप पर पथराव कर हमला कर दिया। भीड़ ने…

मणिपुर
मणिपुर, 15 जुलाई

मणिपुर के सेनापति जिले में मंगलवार रात हिंसक भीड़ ने असम राइफल्स के कैंप पर पथराव कर हमला कर दिया। भीड़ ने असम राइफल्स के कैंप में तोड़फोड़ की और सुरक्षा बलों के तीन वाहनों को आग के लगा दी। घटना के बाद मणिपुर पुलिस और CRPF की अतिरिक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया।

 गुप्त सूचना पर तलाशी अभियान के बाद बढ़ा तनाव

असम राइफल्स ने गुप्त सूचना के आधार पर माकुइलोंगदी इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद उग्रवादी कैंपों से बाहर हथियार और वर्दी के साथ घूम रहे हैं।तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने जवानों का विरोध किया, जिससे तनाव बढ़ गया।

रात जुटी भीड़ ने कैंप पर किया हमला

रात करीब नौ बजे बड़ी संख्या में लोगों के सेनापति शहर में इकट्ठा होने की सूचना मिली। इसके बाद असम राइफल्स की टीम वापस लौट आई, लेकिन करीब 9:30 बजे भीड़ कैंप पहुंच गई और पथराव करना शुरू कर दिया। भीड़ ने असम राइफल्स के एक हल्का वाहन को आग लगा दी और दो ट्रकों को पलटकर क्षतिग्रस्त कर दिया । इस आगजनी में एक नागरिक की कार भी जल गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस- CRPF की मदद से हालात काबू में

स्थिति बिगड़ने पर असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर ताकत का इस्तेमाल करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद CRPF की टुकड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

अन्य खबरें जानें –

आज से लागू हुआ INDIA-UK व्यापार समझौता , 99% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच, स्कॉच व्हिस्की और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *