KARNAL में बेखौफ शराब माफिया का कारनामा, सड़क पर फर्जी ठेका खोला, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारा छापा, पुलिस ने एक कारिंदे को किया गिरफ्तार

करनाल, 14 जुलाई करनाल जिले में शराब माफिया के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोहंड-असंध…

करनाल

करनाल, 14 जुलाई

करनाल जिले में शराब माफिया के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोहंड-असंध रोड पर सरेआम अवैध शराब का ठेका खोलकर महीनों तक शराब बेची जाती रही और किसी विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामला तब सामने आया जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद सोमवार देर रात मुनक थाना पुलिस ने मौके पर छापा मारकर पूरे फर्जी ठेके का भंडाफोड़ कर दिया।

सड़क किनारे चल रहा था अवैध कारोबार

मिली जानकारी के अनुसार शराब माफिया के लोग कोहंड-असंध रोड पर अवैध रूप से दुकान चलाकर लंबे समय से शराब की बिक्री कर रहे थे। यह कारोबार खुलेआम सड़क किनारे चल रहा था, लेकिन एक्साइज विभाग की नजर इस पर नहीं पड़ी। स्थानीय स्तर पर भी यह मामला दबा रहा, जिससे माफिया बेखौफ होकर काम करते रहे।

रेड में मिला भारी स्टॉक

सोमवार देर रात जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, थाना मुनक की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा। मौके से अंग्रेजी शराब की कई बोतलें और बीयर का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। पुलिस ने अवैध ठेके पर मौजूद एक कारिंदे को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।

एक्साइज विभाग को दी सूचना

मामले की जानकारी देते हुए ASI राजीव ने बताया कि यहां अवैध तरीके से शराब की दुकान चलाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को काबू किया है और बरामद शराब को कब्जे में ले लिया गया है। इस पूरे मामले की सूचना एक्साइज विभाग को भी दे दी गई है।

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना ने एक्साइज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य खबरें जानें –

HARYANA बीजेपी को लगा बड़ा झटका, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश कुमार जनझोत्रा ने छोड़ी पार्टी,सभी पदों से भी दिया त्यागपत्र, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *