KURUKSHETRA के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और सिख म्यूजियम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, वर्षों से शहरवासियों का सपना होगा पूरा

कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को 17 जुलाई को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से कुरुक्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड…

कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को 17 जुलाई को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से कुरुक्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और सिख म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि यह दिन थानेसर के लिए किसी दीपावली से कम नहीं होगा और वर्षों से शहरवासियों का सपना आखिरकार साकार होने जा रहा है। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद में पहुंचेंगे और इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से कुरुक्षेत्र के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और सिख म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने से शहर में लंबे समय से चली आ रही रेलवे फाटकों की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

वहीं सिख म्यूजियम धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को भी नई पहचान देगा।पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि यह परियोजना केवल विकास का प्रतीक नहीं, बल्कि थानेसर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग का पूरा होना है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के दिन पूरे शहर में दीपावली जैसा उत्सव मनाया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

BAHADURGARH में UP के व्यक्ति की डंडों से पीट पीट कर हत्या, गली सड़ी हालात में मिला शव, पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला किया दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *