MANSA जिले में अकाली नेता पर फायरिंग, पेट मे लगी गोली, नेता की हालत गंभीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मानसा, 14 जुलाई पंजाब के मानसा जिले के कस्बा बरेटा में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह काला जवांदा पर अज्ञात…

मानसा
मानसा, 14 जुलाई

पंजाब के मानसा जिले के कस्बा बरेटा में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह काला जवांदा पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया।  मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब काला जवांदा अपनी आढ़त की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अनाज मंडी बरेटा के पास उनकी दुकान के नजदीक स्पलैंडर मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने उन पर गोलियां चला दीं।

गोली उनके पेट में लगी, जिसक बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। गंभीर हालात को देखते हुए उनको लुधियाना के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हमलावर फायरिंग कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे  हैं।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *