BHIWANI के बवानीखेडा में जेल से बाहर आए कैदी की पीट पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर रूप से घायल, आपसी रंजिश के चलते खेला गया खूनी खेल

भिवानी, 13  जुलाई भिवानी के बवानीखेड़ा कस्बे में बीती रात हत्या के बदले हत्या का ख़ौफ़नाक ख़ूनी खेल खेला गया। यहाँ अपनी बीमार भाभी से…

भिवानी
भिवानी, 13  जुलाई

भिवानी के बवानीखेड़ा कस्बे में बीती रात हत्या के बदले हत्या का ख़ौफ़नाक ख़ूनी खेल खेला गया। यहाँ अपनी बीमार भाभी से अस्पताल में मिलने आए बलजीत की हत्या कर दी और उसका साथी मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि ये पुरानी रंजिश थी और बलजीत व मोनू ने 2020 में दूसरे पक्ष की एक महिला व पुरुष की हत्या की थी।

बीती रात बवानीखेड़ा क़स्बे में हत्या के बदले हत्या के ख़ूनी खेल ने सभी को हैरान कर दिया। चार-पांच लोगो ने वार्ड नंबर 10 निवासी बलजीत व मौनू पर जानलेवा हमला कर दिया। ये दोनों अस्पताल में अपनी भाभी से मिलने आए थे। तभी घात लगाए बैठे चार पांच लोगों ने उन पर लाठी, डंडो, छुरी व लोहे की रोड़ से मार मार कर खून से लथपथ कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि इस खूनी वारदात के समय पुलिस व लोग खडे़ देखते रहे। किसी ने कोई मदद नहीं की। वो खुद उन्हें भिवानी अस्पताल लाए। राहुल नामक युवक ने बताया कि मामला पुराना है और आपसी रंजिश का है , पंरतु अब आपसी  सहमति होने के बाद भी ये हमला किया गया है।

वहीं डीएसपी दिलीप सिंह ने कहा कि चार पांच नामज़द लोगों ने मारपीट कर बलजीत की हत्या कर दी और मोनू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि बलजीत व मोनू साल 2020 में होली के दिन एक महिला व एक पुरूष की हत्या के आरोप में 20-20 साल की सजा काट रहे है। वो जेल से बेल पर आए थे। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।हत्या के बदले हत्या की इस वारदात से आमजन ख़ौफ़ज़दा है और क़ानून पर सवाल उठ रहे हैं।

अन्य खबरें जाने –

PALWAL के स्वाभिमानी पत्रकारों ने जिला जन सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (DIPRO) के खिलाफ दिया धरना, वरिष्ठ पत्रकारों का किया था अपमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *