PM मोदी के दौरे से पहले हरियाणा में पूरे हफ्ते चलेगा सफाई अभियान, विपुल गोयल ने फरीदाबाद से की शुरूआत,17 जुलाई को आएंगे प्रधानमंत्री हरियाणा

फरीदाबाद, 13 जुलाई फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र…

फरीदाबाद
फरीदाबाद, 13 जुलाई

फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 तारीख को जींद में आ रहे हैं जिनके स्वागत के लिए पूरे हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पूरे सप्ताह भर चलाया जाएगा। उसी के तहत आज फरीदाबाद में भी इस अभियान की शुरुआत की गई है।

बरसात को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि अब की बार तैयारी की गई है और उसका असर भी देखने को मिला है। जहां कमी रह गई है उसको भी आगे ठीक कर दिया जाएगा और 100% फायदा लोगों को पहुंचे।  इसको लेकर लगातार कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले पेपर लेस रजिस्ट्री और अब ऑनलाइन इंतकाल होने से लोगों को तहसीलों में हो रहे भ्रष्टाचार से निजात मिलेगी ।

पहले लोग जिस नेगेटिविटी के साथ तहसीलों को देखते थे अब उसमें सुधार किया जा रहा है और आगामी समय में परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिससे कि पारदर्शिता के साथ सभी तहसीलों में काम किए जाएंगे ताकि आमजन को तहसीलों के चक्कर न काटने पड़े।

अन्य खबरें जाने –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *