KAPURTHALA में 15 जुलाई को ट्रेड डील के विरोध में निकाला जाएगा मोटरसाइकिल मार्च, 20 को दिल्ली के किसान घाट में होने वाली महापंचायत की तैयारियों पर भी हुई चर्चा

कपूरथला  13 जुलाई कपूरथला में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों और किसान आंदोलन से जुड़े विभिन्न…

कपूरथला
कपूरथला  13 जुलाई

कपूरथला में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों और किसान आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।  बैठक में 15 जुलाई को प्रस्तावित मोटरसाइकिल मार्च तथा 20 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट में आयोजित होने वाली महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की गई।

ट्रेड डील के विरोध में तेज होगा आंदोलन

बैठक में किसानों ने निर्णय लिया  कि 15 जुलाई को ट्रेड डील के विरोध में मोटरसाइकिल मार्च निकालकर किसानों और मजदूरों की आवाज बुलंद की जाएगी। संगठन के नेताओं ने कहा कि यह मार्च केंद्र सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान का हिस्सा होगा।

महापंचायत को सफल बनाने पर दिया जोर

किसानो की बैठक में 20 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों और मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को महापंचायत में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

अन्य जोनों में भी हुईं बैठकें

इसी क्रम में संगठन के अन्य जोनों में भी बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें आगामी आंदोलन की रूपरेखा, संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाने का भी आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *