PANIPAT में प्रेग्नेंट महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश, महिलाओं ने आरोपी के घर बोला धावा, पुलिस ने दर्ज किया केस

पानीपत  12 जुलाई हरियाणा के पानीपत में एक व्यक्ति प्रेग्नेंट महिला के घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी…

पानीपत
पानीपत  12 जुलाई

हरियाणा के पानीपत में एक व्यक्ति प्रेग्नेंट महिला के घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी रेप की धमकी देकर अपने घर में घुस गया। उस समय महिला घर में अकेली थी। उसका शोर सुनकर कॉलोनी की अन्य महिलाएं भी इकट्ठा हो गई।कॉलोनी की महिलाओं ने इकट्ठा होकर आरोपी के घर धावा बोल दिया। अंदर से गेट बंद थे। कुछ ही देर बाद आरोपी डंडा और चाकू लेकर महिलाओं को धमकाने के लिए अर्धनग्न अवस्था में बाहर निकल आया।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिलाएं आरोपी के घर के गेट पर डंडा मारती दिख रही है। आरोपी कुछ देर बाद घर से निकलकर कहता है-वैरी गुड, और बनाओ वीडियो। इसके बाद एक महिला ने कहा- मेरे तै पंगा न लियै तू। यहीं बीच से फाड़ दूंगी । पीड़िता ने कॉलोनी की महिलाओं के साथ मिलकर थाना तहसील कैंप में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी के घर पर विरोध करने महिलाएं पहुंची थी। इसके बाद आरोपी महिला को चाकू दिखाकर डराने लगा।महिला को डराने के बाद आरोपी घर जाकर कुर्सी पर बैठ गया। जब आरोपी घर से बाहर गली में आया तो एक स्थानीय महिला ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो धक्का देकर अपने घर की ओर चला गया।

पुलिस को दी गई शिकायत में रमेश नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि वारदात 11 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे हुई। वह अपने घर पर मौजूद थी, तभी कॉलोनी का ही रहने वाला आरोपी गौरव कुमार बिना जबरन उसके घर के अंदर घुस आया।

महिला के अनुसार, आरोपी ने घर में आते ही अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी और रेप करने का प्रयास करने लगा। जब मैंने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया और विरोध किया, तो आरोपी आगबबूला हो गया। उसने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब घर के भीतर शोर-शराबा हुआ, तो उसे सुनकर ऊपर के कमरे में पढ़ रहे बच्चे तुरंत नीचे दौड़कर आए। बच्चों को आता देख आरोपी गौरव कुमार ने उन पर भी चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास करने लगा। इसके बाद उन्हें भी धमकाया।

महिला ने आगे बताया कि मैंने और बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी गौरव चाकू दिखाकर वहां से फरार हो गया। इस हमले में प्रेग्नेंसी में मुझे और बच्चे को नुकसान हो सकता था।महिला आरोपी के खिलाफ तहसील कैंप थाना में वार्ड पार्षद और स्थानीय निवासियों के संग शिकायत देने पहुंची।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी गौरव कुमार पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभी वह कोर्ट से जमानत पर बाहर आया हुआ है। आए दिन कॉलोनी की अन्य महिलाओं और लड़कियों के साथ भी छेड़छाड़ करता रहता है।पुलिस ने शिकायत और वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

अन्य खबरें जानें-

Jasmine Sandlas gave a big surprise in a live concert: ਸਟੇਜ ‘ਤੇ ਦਿਖਾਈ ਸਗਾਈ ਦੀ ਅੰਗੂਠੀ, ਮੰਗੇਤਰ ਸ਼ੇਖਰ ਚੌਧਰੀ ਨਾਲ ਕਰਵਾਈ ਪਹਿਲੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *