नामी फूड कैफे के पिज्जा में निकली जीवित सुंडी, सेहत विभाग की टीम ने लिया एक्शन, किचन में भी मिली गंदगी, विभाग ने काटा कैफे का चालान

श्री माछीवाड़ा साहिब, 12 जुलाई श्री माछीवाड़ा साहिब,स्थानीय एक फूड कैफे द्वारा बेचे गये पिज्ज़ा में सुंडी निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी…

फूड कैफे
श्री माछीवाड़ा साहिब, 12 जुलाई

श्री माछीवाड़ा साहिब,स्थानीय एक फूड कैफे द्वारा बेचे गये पिज्ज़ा में सुंडी निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी देते हुए ग्राहक विशाल निवासी गाँव हेडों बेट ने बताया कि उसने आज स्थानीय हंगरी प्वाइंट पर जाकर खाने के लिए पिज्ज़ा आर्डर किया, लेकिन जब पिज्ज़ा तैयार होकर उनके टेबल पर आया तो उन्हें पिज्ज़ा पर एक सुंडी चलती नज़र आई। उसने वहाँ के मैनेजर से इसकी शिकायत की, तो मैनेजर ने पिज्ज़ा बदल देने के लिए बोला, परन्तु विशाल द्वारा मना कर दिया गया। साथ ही विशाल द्वारा इसकी सूचना स्थानीय सेहत विभाग को दी गई, जिस पर फौरन एक्शन लेते हुए SMO डॉक्टर लखविंदर सिंह की ओर से सेहत विभाग की टीम डॉक्टर दविंदर वर्मा की अगुवाई में भेजी गई।

जिनके द्वारा हंगरी प्वाइंट जाकर जायजा लिया गया, वहां पर काफी कमियां पाई गई। बातचीत के दौरान डॉक्टर दविंदर ने बताया कि सच में इस फूड कैफे में कमियां देखी गई हैं और मैनेजर ने भी पिज्ज़ा में सुंडी निकलने को स्वीकारा है। जिस पर कार्रवाई की गई है और नगर कौंसिल के इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह द्वारा इनका चालान कटवा दिया गया है। डॉक्टर वर्मा ने लोगों से अपील की कि वो बाहर के खानों से परहेज करें और घर की बनी चीजें ही खाएं।

फूड कैफे में चल रहे हैं घरेलू सिलेंडर

जब पत्रकारों की टीम फूड कैफे पहुंची तो देखने में आया कि वहां घरेलू गैस सिलेंडर पड़ा था, जिनको मैनेजर ने ये कह कर नाकार दिया कि वो उनके किसी स्टाफ मेंबर के घर का सिलेंडर है। लेकिन इस बात को अगर गंभीरता से लिया जाए और चेकिंग की जाए तो पता चलेगा कि होटलों, फूड कैफे व रेहड़ी आदि पर काम करने वाले लोग कामर्शियल सिलेंडर की बजाए घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इनको ये सिलेंडर कौन देता है, ये एक जांच का विषय है।

मोर ग्रॉसरी स्टोर पर भी मिला एक्सपायर्ड सामान

हंगरी प्वाइंट के बिल्कुल ऊपर बने मोर ग्रॉसरी स्टोर पर जाकर भी डॉक्टर दविंदर वर्मा द्वारा चेकिंग की गई तो वहां पर काफी मात्रा में सामान एक्सपायर्ड मिला, जिनकी तिथि निकले हुए दो महीने बीत चुके थे, लेकिन वो अभी भी बेचने के लगाए हुए थे। डॉक्टर वर्मा ने बताया कि कुछ महीने पहले भी इसी स्टोर पर काफी मात्रा में एक्सपायर्ड सामान जब्त किया गया था, लेकिन आज ये घटना फिर से देखने को मिली है। नगर कौंसिल इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह द्वारा इस ग्रॉसरी स्टोर का भी चालान किया गया और उनका सामान जब्त करके कौंसिल की कूड़ा ट्राली में डाल दिया गया। डॉक्टर वर्मा ने लोगों से अपील की कि वो प्रोडक्ट को लेते समय उसकी एक्सपायरी तिथि जरूर चेक करें।

अन्य खबरें जानें-

JALANDHAR मे देर रात में शहर के विभिन्न नाकों पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर, शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *