प्रधानमंत्री मोदी के अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत बल्लभगढ़ में हुआ वृक्षारोपण, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बल्लभगढ़  11 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बल्लभगढ़ में सौजन्य से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-2…

बल्लभगढ़

बल्लभगढ़  11 जुलाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बल्लभगढ़ में सौजन्य से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-2 स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बल्लभगढ़ के विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक जनआंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 अन्य खबरें जाने –

YAMUNANAGAR में किसान यूनियन ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर किया विरोध का ऐलान, 15 जुलाई को निकालेंगे किसान बाइक मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *