पठानकोट 11 जुलाई
पठानकोट जिले के थाना सुजानपुर के अंतर्गत पढ़ते माधोपुर से मलिकपुर को जाने वाले पटरी रोड पर एक युवक द्वारा आम के वृक्ष पर फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सुजानपुर के प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपनी टीम को साथ लेकर घटना साल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक कि जेब से मिले पेन कार्ड के आधार पर इसकी पहचान कर ली गई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को पठानकोट के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।
अन्य खबरें जाने –



