NARNAUL के बंद स्टोर में क्रेशर में मिला युवक का शव, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप, इंसाफ की मांग, पुलिस मामले की जांच में जुटी

नारनौल 10 जुलाई नारनौल के थाना निजामपुर के गांव खातौली अहीर स्थित एक बंद स्टोर में क्रेशर में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में…

नारनौल

नारनौल 10 जुलाई

  • नारनौल के थाना निजामपुर के गांव खातौली अहीर स्थित एक बंद स्टोर में क्रेशर में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी मजदूर के रूप में हुई है, जो काफी दिनों से यहां काम करता था। वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने क्रेशर पहुंचकर हंगामा किया। बीती रात को गांव खातोली अहीर स्थित श्री गणेश स्टोन क्रेशर में उत्तर प्रदेश के रहने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति का शव स्टोन क्रेशर के कन्वेयर सिस्टम के होद में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव क्रेशर में मिलने की सूचना पर खातोली अहीर के ग्रामीण व आसपास के अन्य लोग तथा क्रेशर पर काम करने वाले प्रवासी मजदूर भी क्रेशर पर एकत्र हो गए। जहां पर उन्होंने हंगामा कर दिया तथा इंसाफ की मांग की।

इस बारे में गांव खातोली अहीर के वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह क्रेशर दस से 12 महीनों से बिजली का तकरीबन दस लाख रुपए का बिल बकाया होने के कारण बंद पड़ा हुआ है। इसलिए होद में करंट जाने का सवाल ही नहीं है, जबकि पुलिस कह रही है कि करंट से मौत हुई है।मृतक के भाई का कहना है कि उसके भाई को क्रेशर मालिकों ने ही बुलाया था। जिसके बाद उसकी किसी वजह से हत्या कर दी गई। उन्होने कहा कि यह हादसा कल शाम का ही है, जबकि सूचना देर रात मिली है। मजदूरों का कहना है कि यह मौत सामान्य हादसा नहीं हो सकती और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
स्थिति को देखते हुए DSP भारत भूषण ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि मौत के कारणों का सही पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल नारनौल भेजा है। रिपोर्ट के बाद जो साक्ष्य सामने आएगे उसके अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

अन्य खबरेें जानें  

YAMUNANAGAR में बारिश ने मचाई तबाही , लोगों के घरों में घुसा पानी , सड़के पानी में डूबी ,मौसम विभाग ने 2 दिन का अलर्ट किया जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *