YAMUNANAGAR में बारिश ने मचाई तबाही , लोगों के घरों में घुसा पानी , सड़के पानी में डूबी ,मौसम विभाग ने 2 दिन का अलर्ट किया जारी

यमुनानगर 10 जुलाई यमुनानगर में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बरसात के चलते जहां लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन कई…

यमुनानगर

यमुनानगर 10 जुलाई

यमुनानगर में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बरसात के चलते जहां लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन कई निचले इलाकों में बरसात से पानी भर गया । जिससे लोगों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों के घरों में पानी दस्तक दे चुका है और सड़के भी पानी में डूब चुकी है।सड़कों से निकलने वाले वाहन भी पानी में रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।हालांकि मौसम विभाग ने अगले 2 दिन का बारिश का अलर्ट दिया हुआ है।शहर में तो निचले इलाके बरसाती पानी से प्रभावित हुए हैं तो वहीं पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात के चलते यमुना भी उफान पर आ चुकी है।आज सुबह 9:00 बजे हथिनी कुंड बैराज पर 50000 क्योंसेक पानी रिकॉर्ड किया गया जिसके चलते सिंचाई विभाग ने यमुना नदी के साथ लगते गांवों को अलर्ट कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ बरसाती नदियां भी पूरे उफान पर है ऐसे में आने वाले 48 घंटे लोगों के लिए बड़ी मुसीबत ला सकते हैं।

अन्य खबरेें जानें  –

HISAR में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने दो दिन का किया चक्का जाम , रोडवेज की ढाई सौ की थमी रफ्तार , आमजन हुए परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *