CHANDIGARH में किसानों ने किया विरोघ प्रदर्शन ,भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में निकाला रोष मार्च , भारी पुलिस बल तैनात

चंडीगढ़ 10 जुलाई चंडीगढ़ में आज पंजाब की विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने आज शुक्रवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते  के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों…

चंडीगढ़

चंडीगढ़ 10 जुलाई

चंडीगढ़ में आज पंजाब की विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने आज शुक्रवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते  के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने सेक्टर- 34 में धरना दिया और मटका चौंक तक बसों , ट्रेक्टरों टालियों पर रोष मार्च निकाला । प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया ।

किसान नेताओं ने कहा कि यदि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता लागू होता है तो इसका सबसे बड़ा नुकसान किसानों और छोटे व्यापारियों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता कृषि और छोटे कारोबार के हितों के खिलाफ है, इसलिए इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं किया जाना चाहिए।

बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर आम लोगों पर पड़ रहा है और सरकार को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। साथ ही उन्होंने छोटे व्यापारियों, मजदूरों और अन्य वर्गों से किसानों के इस संघर्ष में शामिल होने की अपील की।

अन्य खबरेें जानें  

PANCHKULA में पहली बारिश में टपकी लघु सचिवालय की छत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *