गुरुग्राम 9 जुलाई
गुरुग्राम के सोहना रोड एलिवेटेड हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर हुआ जमकर बवाल हुआ।धामडौज टोल प्लाजा के पास पेट्रोल पंप कर्मियों और कुछ युवकों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्ष ही लड़ते-लड़ते हाईवे पर पहुंच गए। जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया । सड़क पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की रफ्तार थम गई।
एक राहगीर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष के लोग एक – दूसरे पर जमकर लात- घूंसे चला रहे हैं। जिससे कुछ लोगों को चोट भी लग गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा ।
अन्य खबरें जाने –



