CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने CABINET मंत्रियों सहित राम मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना, कीर्तन में भी सुना, चंदा चोरी मामले में भाजपा को घेरा

शिमला 7 जुलाई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने मंत्रिमंडल के साथ शिमला के राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन…

Sukhvinder Singh Sukhu

शिमला 7 जुलाई

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने मंत्रिमंडल के साथ शिमला के राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए, माथा टेका और कीर्तन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजेश धर्माणी, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा भी उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राम के नाम पर चंदा चोरी करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें ।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र किया जा रहा था, उस समय वह विधायक थे और उन्होंने भी श्रद्धापूर्वक अपना योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया था, जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे दिन का सार्वजनिक अवकाश दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार भगवान श्रीराम के आदर्शों और प्रेरणा को अपने कार्यों में उतारने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति सभी धर्मों के सम्मान की शिक्षा देती है और जो भगवान राम के सच्चे अनुयायी हैं, वे उनके नाम पर राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के अनुसार धन, गहने और चढ़ावा भगवान राम के चरणों में समर्पित किया था। ऐसे में यदि उस चढ़ावे में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो यह केवल पैसे की नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था की चोरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के साथ भगवान श्रीराम के चरणों में प्रार्थना की है कि राम के नाम पर राजनीति करने वालों और चंदे में गड़बड़ी करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें। SIT जांच को लेकर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति की नीयत और भावना होती है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर की प्रक्रिया में उनका भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रिमंडल हिंदू संस्कृति में आस्था रखता है और सभी धर्मों का समान सम्मान करता है।

अन्य खबरें जाने –

NARNAUL में अंसतुलित होकर बस गड्ढे में उतरी , बस में करीब 50 बच्चे थे सवार, आसपास के लोगों ने बच्चों को निकाला बाहर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *