BHIWANI में पुरानी रंजिश के चलते पीछे से मारी गोली, पिछले एक साल से थी रंजिश, पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में

भिवानी 7 जुलाई भिवानी जिले के गांव दांग कलां में एक साल पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। फरार चल रहे एक युवक ने…

भिवानी

भिवानी 7 जुलाई

भिवानी जिले के गांव दांग कलां में एक साल पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। फरार चल रहे एक युवक ने गांव के ही निवासी पर पीछे से गोली चला दी। घायल युवक को उपचार के लिए चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला भिवानी जिले के गांव दांग कलां का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी बिंटू पुत्र ओमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि गांव के ही संजय पुत्र बीर सिंह ने उस पर गोली चला दी। पीड़ित के मुताबिक करीब एक साल पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखे हुए था।बिंटू का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने उस पर पीछे से गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद घायल बिंटू को भिवानी के चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बिंटू हिसार स्थित लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय में कार्यरत है।बताया जा रहा है कि आरोपी संजय के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और पीड़ित के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
वहीं, गांव में इस फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबरें जाने –

TOHANA में XEN के कार्यालय में हुआ बवाल, बुजुर्ग ने जबरन नोट देने की कोशिश,बिजली कनेक्शन नहीं मिलने को लेकर विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *