पलवल 7 जुलाई
पलवल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने अपने पिता यानी पूर्व विधायक चौधरी गयालाल की 17वीं पुण्यतिथि मनाई। उदयभान ने कहा कि आज जो वह खुद राजनीति में है यह सब उनके पिता की देन है क्योंकि उनके पिता होडल क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे ,मार्केट कमेटी के भी अध्यक्ष रहे और कई सामाजिक पदों पर तैनात रहे। उनकी ही बदौलत मेरे पिता को राजनीति में आने का मौका मिला उदयभान ने कहा कि मेरे पिता राजनीति गुरु भी रहे हैं। उनकी याद में आज उन्होंने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पुण्यतिथि मनाई और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा अपने पिता स्वर्गीय पूर्व विधायक गयालाल की 17वीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय पूर्व विधायक गयालाल की प्रतिमा पर माला अर्पण कर उनको नमन किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि उनके पिता चौधरी गयालाल होडल हसनपुर क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे और मार्केट कमेटी के अध्यक्ष रहे और जनरल सीट पर उन्होंने होडल से नगर पालिका का चुनाव भी जीता था ।
उदयभान ने कहा कि वह कई सामाजिक पदों पर रहे और आज उनकी बदौलत वह राजनीति में हैं। उदयभान ने कहा कि उनके पिता ने क्षेत्र के लिए अनेक विकास कार्य कराए और क्षेत्र में मंडियों की स्थापना की। इसके साथ ही उन्होंने गरीब और मजदूर लोगों के लिए आवाज भी उठाई और उनके लिए अनेकों कार्य कराए। उदयभान ने कहा कि आज उनकी ही याद में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है । उदयभान ने कहा कि क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने आकर स्वर्गीय गयालाल की प्रतिमा पर माला अर्पण कर उनको नमन किया है।
अन्य खबरें जाने –



