PANCHKULA पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने किया मामला दर्ज

पंचकूला 6  जुलाई पंचकूला पुलिस डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी पिस्टल और दो…

पंचकूला
पंचकूला 6  जुलाई

पंचकूला पुलिस डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार 3 जुलाई 2026 को डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला को गुप्त सूचना मिली थी कि जगाधरी निवासी हर्षदीप सिंह उर्फ काण्डी (31 वर्ष) बरवाला तहसील कार्यालय के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक अवैध देसी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हथियार खरीदने के संबंध में अलग-अलग खुलासे किए। आरोपी की निशानदेही पर संबंधित स्थानों का सत्यापन किया है। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत भेजा गया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनकी खरीद-फरोख्त करने या आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अन्य खबरें जाने –

IRAN में राष्ट्रीय शोक के बीच खामेनेई की अंतिम यात्रा हुई शुरू, सड़कों पर उमड़ी भीड़, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *